Click Here
Click Here
Click Here

हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में शुरू हुआ एचपीवी टीकाकरण अभियान, सर्वाइकल कैंसर से बचाव पर जोर

Palamu: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे Cervical Cancer की रोकथाम को लेकर हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की...

Palamu: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे Cervical Cancer की रोकथाम को लेकर हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई. अस्पताल परिसर में उपाधीक्षक डॉ. एस.के. रवि की मौजूदगी में एक किशोरी को Human Papillomavirus टीका लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया.

अभिभावकों और किशोरियों को दी गई जानकारी

इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने उपस्थित अभिभावकों और किशोरियों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी मानी जाती है.

9 से 14 वर्ष की बच्चियों पर फोकस 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अभियान विशेष रूप से 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है, ताकि समय रहते उन्हें इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित किया जा सके.

डॉ. रवि ने की अपील 

उपाधीक्षक डॉ. एस.के. रवि ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है, लेकिन सही उम्र में टीकाकरण से इससे काफी हद तक बचाव संभव है. उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की.

निःशुल्क उपलब्ध है सुविधा 

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में यह सुविधा सरकारी स्वास्थ्य मानकों के तहत निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है. स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हैं.

इस मौके पर विभूति कुमार गुप्ता, प्रेम मणि सुधांशु, रंजीत कुमार मेहता, राजमुनी देवी, कुमारी सुमन सिंह, अनीता कुमारी समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

ALSO READ: रांची में रैपिडो कैब से सफर करने वाली महिलाएं सावधान! घर छोड़ने के बाद मोबाइल लेकर फरार हुआ चालक

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *