Koderma: पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देशानुसार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मंगलवार को थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में थाना प्रभारी विकास कुमार ने छात्राओं को साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं.
डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा: थाना प्रभारी
थाना प्रभारी विकास कुमार ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा नहीं करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, साइबर बुलिंग से बचाव तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है और जागरूक होकर ही साइबर अपराधों से बचा जा सकता है.
कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन सुनीता कुमारी सहित प्रतिमा सिंह, नीलम सिंह, निरुपमा सिंह, बेबी कुमारी, ललिता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पिंकी कुमारी, अंजली कुमारी, विनीता, निधि प्रिया, ज्योति, योगेंद्र, मुन्ना रजक, सौरभ, विमल कुमार, रामप्रवेश राम, रविशंकर, जयप्रकाश, गणेश कुमार, सुमन एवं विनीत शर्मा उपस्थित रहे.
ALSO READ: PM मातृ वंदना योजना में सरायकेला-खरसावां का शानदार प्रदर्शन, राज्य में मिला दूसरा स्थान
