कोडरमा: पत्थर लोड हाइवा अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल

Koderma: कोडरमा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात कोडरमा घाटी के काली मांडा के समीप पत्थर लोड हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया....

कोडरमा घाटी में पलटा पत्थर लोड हाइवा
कोडरमा घाटी में पलटा पत्थर लोड हाइवा

Koderma: कोडरमा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात कोडरमा घाटी के काली मांडा के समीप पत्थर लोड हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक प्रमोद कुमार घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवा डोमचांच से पत्थर लोड कर पटना की ओर जा रहा था. इसी दौरान कोडरमा घाटी के काली मांडा के समीप एक वाहन को बचाने (चकमा देने) के दौरान हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद घायल चालक को उपचार के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

ALSO READ: बोकारो: चौकीदार-दफादारों को महीनों से नहीं मिला वेतन, भुखमरी की स्थिति के बीच उग्र आंदोलन की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *