Lohardaga: लोहरदगा विधायक सह पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार डॉ. रामेश्वर उरांव ने आज अपने विधायक कार्यालय, बरवा टोली, लोहरदगा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं.

ग्रामीणों ने रखीं मूलभूत समस्याएं
जनता दरबार में ग्रामीणों ने लिखित आवेदन के माध्यम से सड़क, नाली, सरना स्थल, मसना स्थल, धूमकुड़िया, सामाजिक स्थल घेराबंदी, बिजली, पेयजल, राशन, आवास और पेंशन जैसी मुख्य समस्याओं से विधायक को अवगत कराया. ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डॉ. उरांव ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता पर रखा जा रहा है. विधायक ने आश्वस्त किया कि जिन समस्याओं का समाधान विभागीय स्तर पर संभव नहीं होगा, उनका निदान विधायक मद से कराया जाएगा. जनता की समस्या हमारी पहली प्राथमिकता है.

ग्रामीणों ने जताया आभार
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने विधायक द्वारा त्वरित कार्रवाई करने पर आभार व्यक्त किया.
ALSO READ: तपकरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त, चालक गिरफ्तार
कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, स्वास्थ्य विभाग प्रतिनिधि हाजी शकील अहमद, रोहित उरांव, प्रमुख सुनीता कच्छप, सीता देवी, सामुल अंसारी, महिला जिलाध्यक्ष सीमा प्रवीण, अरशद अयूब, NSUI जिलाध्यक्ष मुनव्वर आलम, हाजी सिकंदर, डोमना उरांव, बीरेंद्र उरांव, रघु उरांव, हाजी शदरुल, विशाल डुंगडुंग, असलम अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष अनीस अहमद, युनुस अंसारी, अंसार अहमद, रेहान अख्तर, सेराज अंसारी, खुदी तूरी, इमरोज अंसारी, राजा अंसारी, आदिल उमर, मंगलेश्वर उरांव, सुशील उरांव, नईम अंसारी, मुस्तफा अंसारी, बबीता देवी, जगमनी उरांव, लालमणि देवी, बिमला मिंज, सीता देवी, सरिता देवी, कमरुल इस्लाम, रौनक इकबाल, तल्हा अंसारी, प्रवीण पांडेय, हरिदास उरांव, भद्र उरांव, नयूम अंसारी, सरवर खान, रसीद अंसारी, सकीम अंसारी, लालू उरांव, नीरज उरांव, शिवचंद भगत, मोइन खान, मदन प्रसाद आदि काफी संख्या में पार्टी के जिला, प्रखंड एवं पंचायत के साथ बूथ के पदाधिकारी एवं जनता उपस्थित थे.

