जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच साइबर ठग गिरफ्तार, दो लैपटॉप और नकद 50 हजार बरामद

Jamtara: जामताड़ा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने करमाटांड़ एवं नारायणपुर थाना क्षेत्र...

Jamtara: जामताड़ा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने करमाटांड़ एवं नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जानकारी जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह ने रविवार को साइबर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

दो थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा

एसपी ने बताया कि साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मटटांड़ गांव स्थित विष्णु मंडल के घर तथा नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनियां गांव में किशोर दास के घर पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान साइबर अपराध में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया..गिरफ्तार आरोपियों में विष्णु मंडल, सचिन मंडल, सागर नायक, किशोर दास एवं विश्वजीत दास शामिल हैं.

मोबाइल, सिम कार्ड, लैपटॉप और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 मोबाइल, 14 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 2 लैपटॉप तथा 50 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को बैंक अधिकारी बताकर क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड बंद होने का डर दिखाकर लोगों से गोपनीय जानकारी हासिल करते थे और PhonePe व Google Pay के माध्यम से साइबर ठगी करते थे. इसके अलावा बिजली विभाग का अधिकारी बनकर बिजली बिल भुगतान के नाम पर भी लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता था.

ALSO READ: रांची की 4195 सोसाइटियों की खुली पोल : सरकारी कागज़ों में पंजीकृत, काम में लापता

दो अलग-अलग कांड दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी

इस संबंध में साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 29/26 एवं 30/26 दर्ज किया गया है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *