Ranchi: एजेसी शैलेंद्र कुमार की अदालत में 1.6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर सौरभ डे के खिलाफ आरोप गठित किया गया. मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 अगस्त की तिथि निर्धारित की गयी है. जबकि मामले में सौरभ डे की ओर से ओर से जमानत याचिका भी दाखिल गयी है, जिस पर सुनवाई बाकी है. मामला वर्ष 11 नवंबर 2025 का अरगोड़ा थाना से जुड़ा हुआ है.
एकता लेन कुम्हार टोली, कडरू निवासी सौरभ डे को अरगोड़ा पुलिस ने एक नवंबर 2025 को कडरू स्थित डीएवी कपिलदेव के पास गिरफ्तार किया था. उसके पास से बैग में रखे दो गुलाबी व एक काले रंग के प्लास्टिक में गांजा था, गांजा का वजन किया तो 1.6 किलो गांजा था. वह एक स्कूटी से वहां पहुंचा था और उक्त का गांजा किसी को सप्लाई करने के लिए वहां इंतजार कर रहा था. इसकी सटीक सूचना पुलिस को मिली थी, उसी के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने उसे स्कूटी व गांजा के गिरफ्तार किया. मामले में अरगोड़ा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के 90 दिनों के चार्जशीट दाखिल कर दिया था.
ALSO READ:रांची: किसानों के लिए सरकार का नया रोडमैप, हर जिले में होगी बीज की उपलब्धता, मिलेट को मिलेगा बाजार
