झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: जमशेदपुर SSP पीयूष पांडेय और सरायकेला SP निधि द्विवेदी का मूवमेंट ऑर्डर जारी

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला...

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला एसपी निधि द्विवेदी का मंगलवार की रात ट्रांसफर कर दिया था. इसके बाद इन दोनों अधिकारियों का बुधवार को मूवमेंट ऑर्डर जारी कर दिया गया है. दोनों अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

CM ने हटाने का जारी किया था आदेश

जमशेदपुर में हुई हिमांशु सिंह की हत्या बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है. विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न लगा पाने के कारण जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां के एसपी निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटा दिया गया था. इन दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध (वेटिंग फॉर पोस्टिंग) कर दिया गया इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल की जानकारी देते हुए सीएम ने स्पष्ट किया गया है कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कर्तव्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी. 

Read Also: हजारीबाग: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयुष भवन में कार्यक्रम, चिकित्सकों ने केक काटकर मनाया डॉक्टर्स डे

क्षेत्र में कैंप करेंगे बड़े अधिकारी, प्रतिदिन होगी समीक्षा:

जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में शांति व कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए सरकार ने सीधे उच्चाधिकारियों को मोर्चे पर लगा दिया है. चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी को प्रभावित क्षेत्र में लगातार कैंप करने का निर्देश दिया गया है. ये अधिकारी क्षेत्र की स्थिति पर पैनी नजर रखेंगे और प्रतिदिन कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *