Click Here
Click Here
Click Here

बैंक कॉलोनी में 700 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, विधायक सोनाराम सिंकु ने रखी आधारशिला

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर प्रखंड के बैंक कॉलोनी क्षेत्र में विधायक निधि मद से बनने वाले 700 फीट पीसीसी...

Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर प्रखंड के बैंक कॉलोनी क्षेत्र में विधायक निधि मद से बनने वाले 700 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास माननीय विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) श्री सोनाराम सिंकु जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ. यह सड़क निर्माण कार्य तारणि गोप के घर से अभिषेक सिंकू के घर होते हुए कमला सुंडी के घर तक कराया जाएगा, स्थानीय लोगों ने इस योजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

जगन्नाथपुर में विकास कार्य की शुरुआत, कार्यक्रम में दिखी भारी भीड़

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, अभिषेक सिंकु, आफताब आलम, गणेश लागूरी, रंजीत गगराई, रोशन पान, क्रांति तिरिया, सरफराज आलम, मथुरा लागुरी, बबलु गोप, हरीश चंद्र पान, संतोष नाग, संतोष नायक, लोकनाथ पान, शाहरूख अली, पप्पु अहमद, आरिफ, शमशाद आलम, जगदीयेश हेस्सा, गुरा हेस्सा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, मौके पर बैंक कॉलोनी के सेवा निवृत्त बैंक मैनेजर बागुन सिंकु, रमेश हेंब्रम, सुपाय लागुरी, बसंती सिंकू समेत कॉलोनी के कई बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे.

Also Read : SDO ने स्किल सेंटर का किया निरीक्षण, उपस्थिति पंजी, सीसीटीवी कैमरा, कक्षाओं एवं प्रायोगिक उपकरणों  का किया जांच 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *