दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर बड़ा धमाका, सिलेंडर लदे ट्रक में ब्लास्ट के बाद लगी आग

NewsWaveDesk: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार दोपहर CNG पंप पर अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाका एक सिलेंडर लदे ट्रक...

Realistic fiery explosion with sparks and smoke isolated on black background

NewsWaveDesk: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में बुधवार दोपहर CNG पंप पर अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाका एक सिलेंडर लदे ट्रक में हुआ, जिसके बाद ट्रक में आग लग गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

रिफलिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट

पुलिस के मुताबिक, CNG पंप पर ट्रक में रिफलिंग का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक धमाका हो गया. ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. धमाके के बाद ट्रक में आग लग गई.

मौके पर पहुंची फायर टीम

दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर करीब 3 बजकर 46 मिनट पर धमाके की सूचना मिली. जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया.

कई लोगों के घायल होने की सूचना

डीसीपी के मुताबिक, इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *