रांचीः स्वास्थ्य विभाग निदेशक और उपनिदेशक स्तर के आठ पदाधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है. वहीं आठ सिविल सर्जन को इधर से उधर किया गया है. इसके अलावा तीन डॉक्टरों का भी तबादला कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है.
निदेशक और उपनिदेशक
• डॉ. सुनील कुमार: निदेशक परिवार कल्याण
• डॉ. शोभना टोप्पो: संचारी रोग निदेशक
• डॉ. अश्विनी कुमार: निदेशक स्वास्थ्य
• डॉ. अरुण कुमार: क्षेत्रीय उपनिदेशक दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
• डॉ. विष्णुदेव प्रसाद साहू: क्षेत्रीय उपनिदेशक कोल्हान प्रमंडल
• डॉ. विजय शंकर: क्षेत्रीय उपनिदेशक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
• डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा: क्षेत्रीय उपनिदेशक संथाल परगना प्रमंडल
• डॉ. अवधेश सिंह: क्षेत्रीय उपनिदेशक पलामू प्रमंडल
सिविल सर्जन
• डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह: गिरिडीह
• डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा: जामताड़ा
• डॉ. जुझार मांझी: पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा
• डॉ. ललित रंजन पाठक: खूंटी
• डॉ. अनिल कुमार: रामगढ़
• डॉ. रमेश कुमार: देवघर
• डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा: चतरा
डॉक्टर
• डॉ. अमित कुमार आजाद: चतरा
• डॉ. स्वाति कुमारी: जमशेदपुर सदर अस्पताल
• डॉ. प्रतिभा झा: बोकारो के चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
यह भी पढ़ें: गुमला : राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक, राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश
