Click Here
Click Here
Click Here

रामनवमी पर पलामू में यातायात व्यवस्था में बदलाव, रूट चार्ट और पार्किंग की नई गाइडलाइन जारी

पलामू: पलामू पुलिस ने रामनवमी पर्व के अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है, जिसके तहत 27 मार्च...

Palamu traffic system
रामनवमी पर पलामू में यातायात व्यवस्था में बदलाव

पलामू: पलामू पुलिस ने रामनवमी पर्व के अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है, जिसके तहत 27 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और फिर रात 9 बजे से अगले दिन 28 मार्च की सुबह 10 बजे तक नया ट्रैफिक प्लान प्रभावी रहेगा.  इस अवधि में शहर के भीतर सभी प्रकार के छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा.

इन रास्तों से होगी भारी वाहनों की आवाजाही

ऐसे में रांची की ओर से आने वाले भारी वाहन चियांकी और सिंगरा फोरलेन ओवरब्रिज का उपयोग करेंगे, जबकि औरंगाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को सिंगरा से चियांकी की ओर मोड़ा जाएगा. वहीं, पांकी से आने वाले बड़े वाहनों को पोखराहा फोरलेन से ही रांची या औरंगाबाद की तरफ भेज दिया जाएगा तथा शाहपुर और रामगढ़ की ओर से आने वाली गाड़ियों को शहर के बाहर ही सड़क किनारे पार्क कराया जाएगा.

छोटी गाड़ियों के लिए भी विशेष पार्किंग व्यवस्था

​निजी छोटी गाड़ियों के लिए भी विशेष पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिसमें रांची और पांकी की ओर से आने वाले वाहन बैरिया चौक होते हुए जेलहाता ओवरब्रिज के पास एफसीआई गोदाम के सामने खाली मैदान में खड़े किए जाएंगे. औरंगाबाद की ओर से आने वाली छोटी गाड़ियां पुलिस लाइन स्थित होमगार्ड ऑफिस के मैदान में रुकेंगी और चियांकी की तरफ से आने वाले वाहन टीओपी-02 मैदान में पार्क होंगे. इसके अतिरिक्त शाहपुर-चैनपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सदीक चौक स्थित टेंपू स्टैंड निर्धारित किया गया है. प्रशासन ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है, कि वे जीएलए कॉलेज परिसर, पुराना बस स्टैंड और अन्य चिन्हित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, ताकि त्योहार के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के अपमान पर बवाल, धनबाद में सड़क पर पोस्टर बिछाने के खिलाफ JMM ने दर्ज कराई शिकायत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *