Ranchi : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादलों और पदस्थापना को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है. विभाग द्वारा जारी की गई नई अधिसूचना (संख्या-2125 से 2134) के तहत, पूर्व में जारी अधिसूचना संख्या-2096 में हुई कई गंभीर टाइपिंग त्रुटियों को सुधारा गया है. इस सुधार के तहत कई डीएसपी के पदस्थापन में बदलाव और संशोधन किया गया है ताकि अधिकारियों के नाम और उनकी पोस्टिंग को लेकर किसी भी प्रकार का भ्रम न रहे और स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके. उल्लेखनीय है कि सरकार ने बुधवार की दोपहर 201 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया था, जिसके बाद 201 की जगह 192 डीएसपी रैंक के अधिकारियों का ही मूवमेंट ऑडर निकला था.

इन 6 अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश को किया गया विलोपित:
पूर्व में जारी अधिसूचना के स्तंभ-4 में हुई टाइपिंग की गलतियों के कारण गृह विभाग ने निम्नलिखित छह अधिकारियों के नाम के आगे अंकित पदस्थापना को फिलहाल के लिए विलोपित कर दिया है.
– प्रभात कुमार बेक: (क्रमांक 138) – डीएसपी, वायरलेस रांची
– अशोक कुमार राम: (क्रमांक 112) – डीएसपी विशेष शाखा, झारखंड
– नीरज कुमार सिंह: (क्रमांक 158) – डीएसपी जैप-8, लेस्लीगंज
– मनोज कुमार: (क्रमांक 110/199) – डीएसपी विशेष शाखा, टीटीएस जमशेदपुर
– प्रदीप कुमार-3: (क्रमांक 143) – डीएसपी जैप-3, गोविन्दपुर
– सुशील कुमार-2: (क्रमांक 153) – डीएसपी जैप-7, हजारीबाग
टाइपिंग की गलतियों में सुधार और नई पोस्टिंग के आदेश:
विभाग ने पूर्व के आदेशों में नामों और क्रमांकों की गलतियों को दूर करते हुए निम्नलिखित नए निर्देश जारी किए हैं.
– अशोक कुमार सिंह: क्रमांक-105 पर त्रुटिवश अंकित नाम ‘आलोक कुमार सिंह’ के स्थान पर अब इसे अशोक कुमार सिंह पढ़ा जाएगा.
– कुमुद सिन्हा: क्रमांक-170 पर त्रुटिवश अंकित नाम को संशोधित कर अब कुमुद सिन्हा पढ़ा जाएगा.
– सुशील कुमार-2: क्रमांक-51 पर अंकित नाम के स्थान पर अब सही रूप में सुशील कुमार-2 पढ़ा जाएगा.
– प्रदीप कुमार-3: क्रमांक-55 पर अंकित नाम के स्थान पर अब प्रदीप कुमार-3 पढ़ा जाएगा.
– दीपाली नायक का ट्रांसफर: क्रमांक-114 पर अंकित श्रीमती दीपाली नायक के वर्तमान पदस्थापन में संशोधन करते हुए उन्हें अब डीएसपी जैप-10, होटवार, रांची में पदस्थापित किया गया है.
– ज्ञान रंजन की नई पोस्टिंग: क्रमांक-33 पर अंकित ज्ञान रंजन के वर्तमान पदस्थापन में सुधार किया गया है. अब उन्हें विशेष शाखा के स्थान पर डीएसपी झारखंड जगुआर, रांची के पद पर तैनात किया गया है.
दो महिला DSP और एक अन्य अधिकारी की पोस्टिंग रहेगी यथावत:
– पूजा कुमारी-2: पूजा कुमारी-2 का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा के पद पर किया गया पदस्थापन रद्द कर दिया गया है. अगले आदेश तक वे डीएसपी अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी), झारखंड के पद पर कार्य करेंगी.
– श्रद्धा केरकेट्टा: श्रद्धा केरकेट्टा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) लोहरदगा से अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में किया गया तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है. वे अपने **पूर्व पद पर यथावत बनी रहेंगी.
– अमर कुमार पाण्डेय: रांची के डीएसपी (मुख्यालय-1) अमर कुमार पाण्डेय का झारखंड जगुआर, रांची में किया गया स्थानांतरण रद्द कर दिया गया है. वे भी अपने वर्तमान पद(डीएसपी मुख्यालय-1, रांची) पर ही बने रहेंगे.
