जरीडीह में गोलीबारी व मारपीट मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, लोडेड पिस्टल व कार बरामद

Bokaro: बुधवार को जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़ बालीडीह स्थित एनएच किनारे नित्यानन्द मेडिकल स्टोर के पास अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति...

Jaridih Police Station
जरीडीह पुलिस स्टेशन

Bokaro: बुधवार को जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़ बालीडीह स्थित एनएच किनारे नित्यानन्द मेडिकल स्टोर के पास अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की. साथ ही हवाई फायरिंग भी की गई. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई में जुट गई. घायल व्यक्ति अमित कुमार पाण्डेय को जरीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है.

आरोपियों के खिलाफ पुलिस कर रही छापेमारी

पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा तथा कुछ दूरी पर एक देशी पिस्टल (एक जिंदा गोली लोडेड) बरामद किया है. साथ ही आरोपियों द्वारा ले जाई गई वादी की कार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है. अस्पताल में अमित कुमार से पूछताछ कर फर्दबयान लेने के बाद जरीडीह थाना में 20 मई 2026 को काण्ड नं. 76/2026 दर्ज कर लिया गया है. मामले में सुसंगत धाराओं के तहत तीन नामजद अभियुक्त मिथिलेश पांडेय उर्फ किशोर पांडेय, नित्यानन्द पांडेय (दोनों निवासी गायत्री नगर, थाना जरीडीह) और शुभम राय (निवासी बालीडीह, विशनपुर साईड दुर्गा मंदिर के सामने, थाना बालीडीह) के खिलाफ छापामारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर मंडल में ट्रांसफर-पोस्टिंग में अनियमितता से नाराज चार लोको पायलटों ने लिया वीआरएस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *