अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, विरोध में रांची–पटना मार्ग जाम

कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के रांची–पटना मुख्य मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने...

कोडरमा: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के रांची–पटना मुख्य मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान तिलैया के ताराटांड़ निवासी मंटू राउत (उम्र 52 वर्ष), पिता स्वर्गीय धनपत राउत के रूप में हुई है.

Also Read: झारखंड विधानसभा: बजट चर्चा में अनंत प्रताप देव ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा पलामू प्रमंडल में अब रहती है 22 से 23 घंटे बिजली

मिली जानकारी के अनुसार मंटू राउत सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Also Read: झारखंड पुलिस मुख्यालय सख्त: लंबित शिकायतों के निष्पादन के लिए 21 दिनों की डेडलाइन जारी

घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को रांची–पटना मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *