Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड विधानसभा: बजट चर्चा में अनंत प्रताप देव ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा पलामू प्रमंडल में अब रहती है 22 से 23 घंटे बिजली

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे पाली की कार्यवाही सुचारू रूप से शुरू हुई. बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता...

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे पाली की कार्यवाही सुचारू रूप से शुरू हुई. बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष की ओर से भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने सरकार का पक्ष मजबूती से रखा. उन्होंने विपक्ष के आरोपों को आंकड़ों के जरिए खारिज करते हुए इस बजट को राज्य के विकास के लिए नया विजन करार दिया.अनंत प्रताप देव ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष अक्सर सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठाता है, लेकिन सच्चाई यह है कि राज्य सरकार ने वित्तीय प्रबंधन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है. सरकार राजकोषीय घाटे को निर्धारित सीमा 3% से कम रखने में सफल रही है, जो राज्य की मजबूत आर्थिक स्थिति को दर्शाता है.

किसानों और ग्रामीण विकास पर केंद्रित बजट:

विधायक ने कृषि क्षेत्र में सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसान ऋण माफी योजना के माध्यम से अकेले भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों किसानों को कर्ज के बोझ से मुक्ति मिली है. आगे उन्होंने कहा कि राज्य भर में पुल-पुलिया के निर्माण के लिए बजट में भारी भरकम राशि का प्रावधान किया गया है. मुख्यमंत्री सड़क योजना’ के तहत प्रदेश में सैकड़ों किलोमीटर नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी.

ऊर्जा और शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव:

बिजली की स्थिति पर विपक्षी दल भाजपा को घेरते हुए उन्होंने तुलनात्मक आंकड़े पेश किए. उन्होंने कहा बीजेपी की सरकार के दौरान पलामू प्रमंडल के लोगों को मुश्किल से 3 से 4 घंटे बिजली नसीब होती थी. लेकिन 2019 में हमारी सरकार बनने के बाद आज वहां 22 से 23 घंटे निर्बाध बिजली मिल रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *