दो मासूम बेटियों संग विवाहिता लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई सकुशल बरामदगी की गुहार

Koderma : जिले के जयनगर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता अपनी दो मासूम बेटियों के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई...

missing

Koderma : जिले के जयनगर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता अपनी दो मासूम बेटियों के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है. घटना के बाद से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है. परिजनों ने जयनगर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से तीनों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी की मांग की है. जानकारी के अनुसार, मरकच्चो थाना क्षेत्र के दशारो गांव निवासी 28 वर्षीय टुनी देवी रविवार (28 जून) की सुबह करीब 10 बजे अपने ससुराल से नावाडीह बेलकप्पी स्थित मायके जाने के लिए निकली थीं. उनके साथ उनकी दो बेटियां अनुष्का कुमारी (5 वर्ष) और मनसिका कुमारी (3 वर्ष) भी थीं.

रेलवे फाटक पार करते ही गायब हुई महिला और दो बेटियां, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों के मुताबिक, परसाबाद रेलवे फाटक पार करने के बाद से तीनों का कोई पता नहीं चल पाया है. काफी देर तक संपर्क नहीं होने पर जब परिवार ने टुनी देवी के मोबाइल पर कॉल किया, तो फोन लगातार बंद मिला. इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद अब तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है. घटना के बाद परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. इस मामले में नावाडीह बेलकप्पी निवासी मंदोदरी देवी ने जयनगर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है. आवेदन में विवाहिता और दोनों मासूम बच्चियों की जल्द से जल्द खोजबीन कर उन्हें सकुशल बरामद करने की मांग की गई है. फिलहाल पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और लापता महिला व दोनों बच्चियों की तलाश शुरू कर दी गई है. परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही तीनों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित घर वापस लाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *