Click Here
Click Here
Click Here

गोलमुरी में खड़ी दो कारों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Jamshedpur: गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा गोलचक्कर के पास गुरुवार को सेल-परचेस के लिए खड़ी दो कारों में अचानक भीषण आग...

Jamshedpur: गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा गोलचक्कर के पास गुरुवार को सेल-परचेस के लिए खड़ी दो कारों में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

दमकल ने पाया आग पर काबू 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक दोनों कारें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं. आग लगने से कार मालिकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग काफी तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में दोनों कारें जलने लगीं.

आग लगने के कारणों की जांच जारी 

आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. शॉर्ट सर्किट या किसी शरारती तत्व की भूमिका की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते दमकल टीम पहुंच गई, जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैली. वरना बड़ा हादसा हो सकता था. गोलमुरी थाना पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

ALSO READ: हजारीबाग में सफाई कर्मी के निधन पर नगर निगम में शोक सभा, सम्मान में सफाई कार्य रहा ठप

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *