गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर दिल्ली में होगी बैठक, डॉ. इरफान अंसारी भी होंगे शामिल

रांची: देश में एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है. केंद्र सरकार...

Dr. Irfan Ansari
डॉ. इरफान अंसारी

रांची: देश में एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है. केंद्र सरकार अब इस मुद्दे पर सक्रिय हो गई है और 27 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक अहम बैठक बुलाई गई है. यह बैठक केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मनोहर लाल खट्टर की पहल पर हो रही है. इसमें देशभर के राज्यों के मंत्री शामिल होंगे. बैठक में गैस और ईंधन की बढ़ती कीमतों को कैसे नियंत्रित किया जाए, इस पर चर्चा होगी.

केंद्र सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग करेंगे डॉ. इरफान अंसारी

इस बैठक में झारखंड की ओर से डॉ. इरफान अंसारी हिस्सा लेंगे. वे राज्य में गैस की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति की समस्या को विस्तार से रखेंगे. साथ ही केंद्र सरकार से लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग करेंगे. बता दें कि डॉ. अंसारी पहले से ही इस मुद्दे को उठाते रहे हैं. अब इस राष्ट्रीय बैठक में उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, जिससे झारखंड की समस्याएं सीधे केंद्र तक पहुंचेंगी.

सरकार की इस पहल से उम्मीद की जा रही है, कि जल्द ही गैस की कीमतों को लेकर कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. क्योंकि बढ़ती कीमतों का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है, ऐसे में पूरे देश की नजर इस बैठक पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें: बिजली दर बढ़ी तो भड़की भाजपा, सरकार पर साधा निशाना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *