MG Windsor EV Vs Tata Curvv : बैटरी, रेंज, और फीचर्स और कीमत में कौन सी कार है बेहतर?

  News Desk:भारत में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है.इसी को देखते हुए कंपनियां नए नए फीचर्स के साथ...

 

News Desk:भारत में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है.इसी को देखते हुए कंपनियां नए नए फीचर्स के साथ EV लॉन्च कर रही हैं. EV सेगमेंट में MG Windsor EV और Tata Curvv दोनों ही काफी चर्चा में हैं.ऐसे में अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार लेने की की सोच रहे हैं, तो बैटरी, रेंज, फीचर्स और कीमत के आधार पर इनमें से कौन-सी गाड़ी बेटर चॉइस बन सकती है, यह जानना जरूरी है.

MG Windsor EV और Curvv EV में किसके फीचर्स ज्यादा दमदार?

MG Windsor EV के फीचर्स

  • LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और LED DRL(Day Time Running Lights)
  • 17 और 18 इंच व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल और क्रोम फिनिश विंडो बेल्टलाइन
  • नाइट ब्लैक इंटीरियर के साथ गोल्डन हाइलाइट्स और लेदर फिनिश डैशबोर्ड
  • एंबिएंट लाइटिंग, रियर AC वेंट्स और PM 2.5 एयर फिल्टर
  • 10.1 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 15.6 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम( कार का एंटरटेनमेंट+ जानकारी देने वाला सिस्टम)
  • वायरलेस Andriod ऑटो और Apple CarPlay,USB charging पोर्ट
  • 6 या 9 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम का ऑप्शन
  • पैनोरमिक सनरूफ, एयरो लाउंज सीट्स और वेंटिलेटेड सीट्स
  • 6 वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्मार्ट एंट्री और स्टार्ट सिस्टम
  • क्रूज कंट्रोल, automatic क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर

MG Windsore EV में luxury और कंफर्ट फीचर्स ज्यादा मिलते हैं.

Tata Curve EV के फीचर्स 

  • LED हेडलैंप और LED DRL
  • शार्क फिन एंटीना, बॉडी कलर बंपर और 17 इंच Alloy व्हील्स
  • पियानो ब्लैक इंटीरियर के साथ बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • 12.3 इंच टचस्क्रीन इन्फेंटमेंट सिस्टम
  • वायरलेस Android ऑटो और Apple CarPlay सपोर्ट
  • पैनोरमिक सनरूफ और एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • एयर प्यूरीफायर, ऑटो हेडलैंप और क्रूज कंट्रोल
  • रेन सेसिंग वाइपर और Follow-Me-Home हेडलैंप
  • पावर विंडो और कई स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स

Tata Curvv EV में डिजाइन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी पर खास फोकस दिया गया है.

MG Windsore EV Vs Tata Curvv EV: रेंज और बैटरी

MG Windsor EV

  • 38 kWh और 52.9 KWh बैटरी
  • फुल चार्ज में करीब 13.8 घंटे, फास्ट चार्ज से 55 मिनट में 0-80 %
  •  136 PS पावर और 200 न्यूटन मीटर टॉर्क
  • सिंगल चार्ज में लगभग 331 से 499 किमी रेंज

Tata Curvv EV

  • 45 kWh और 55 kWh बैटरी ऑप्शन
  • मोटर से 110 kW पावर और 215 Nm टॉर्क
  •  0-100 किमी/घंटा की स्पीड करीब 8.6 सेकंड में
  • सिंगल चार्ज में लगभग 502 किमी रेंज

MG Windsor EV Vs Tata Curvv EV : कीमत में कितना अंतर?

MG Windsor EV: एक्स-शोरूम की कीमत करीब 14 लाख से 18.50 लाख रुपए तक है.

Tata Curvv EV: एक्स-शोरूम की कीमत लगभग 17.9 लाख से 22.24 लाख रुपए तक है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *