Ranchi: JPSC-JSSC के मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सदर अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने आंदोलन से जुड़े देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हालचाल जाना. इस दौरान दोनों के बीच JPSC-JSSC से जुड़े मुद्दों और छात्र आंदोलन को लेकर भी चर्चा हुई.
छात्रों की मांगों और आंदोलन की स्थिति पर हुई चर्चा
मंत्री के साथ हुई बातचीत में आंदोलन से जुड़े विभिन्न विषयों पर बात हुई. छात्रों की मांगों, उनकी समस्याओं और आगे की स्थिति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. मंत्री ने देवेंद्र नाथ महतो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
विधायकों ने भी की देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात
वहीं, कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी और खिजरी विधायक राजेश कच्छप भी अस्पताल पहुंचे. दोनों विधायकों ने देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने JPSC-JSSC के मुद्दों और छात्र आंदोलन को लेकर भी चर्चा की.
ALSO READ: जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान
