Pakur: पाकुड़ जिले के महेशपुर-गुम्मामोड़ मुख्य सड़क स्थित बलियाडांगा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के भिलाई गांव निवासी 40 वर्षीय जवाई हेंब्रम के रूप में हुई है, जबकि जख्मी उसी गांव के 30 वर्षीय मोहन हेंब्रम हैं.
मवेशी बचाने के दौरान हुआ हादसा
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं जख्मी मोहन हेंब्रम को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर भेजा गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवाई हेंब्रम एवं मोहन हेंब्रम एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे, इसी दौरान बाइक के सामने अचानक एक मवेशी आ गया. उसे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे मौके पर ही एक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
ALSO READ: अब घर बैठे आसान तरीके से करें आधार अपडेट, जानिए कैसे?
