सांसद सुखदेव भगत ने प्रभारी के. राजू से की मुलाकात, राज्यसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

Lohardaga: झारखंड की राजनीति और आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में लोहरदगा...

MP Sukhdev Bhagat
सांसद सुखदेव भगत ने प्रभारी के. राजू से की मुलाकात

Lohardaga: झारखंड की राजनीति और आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने नई दिल्ली में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू से महत्वपूर्ण मुलाकात की. बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति, महागठबंधन की मजबूती तथा प्रदेश संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के मुद्दों पर गहन मंथन किया गया. मुलाकात के दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, आगामी राज्यसभा चुनाव की संभावनाओं और गठबंधन सहयोगियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा हुई.

मजबूत तालमेल और एकजुटता समय की आवश्यकता

सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों पर महागठबंधन की स्थिति मजबूत है और सभी घटक दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित होगी. उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार अपनाई जा रही तोड़-फोड़ की राजनीति का मुकाबला करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामपंथी दलों के बीच मजबूत तालमेल और एकजुटता समय की आवश्यकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों की रक्षा के लिए महागठबंधन को और अधिक संगठित होकर काम करना होगा.

जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर

बैठक में संगठन विस्तार को लेकर भी विशेष चर्चा हुई. सांसद सुखदेव भगत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की रणनीति साझा की. झारखंड प्रभारी के. राजू ने भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताकत और महागठबंधन की एकजुटता आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी.

यह भी पढ़ें: चेक बाउंस व धोखाधड़ी मामलों में दो नॉन-बेलेबल वारंट आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *