मुंबई पुलिस को देर रात मिली धमकी, संदिग्ध ने बताया – होटल ताज में दाउद ने रखा है बम

NewsWave Desk : मशहूर ताज होटल में बम होने की धमकी दी गयी. धमकी बीते रात को मुबंई पुलिस को दी गयी....

होटल ताज

NewsWave Desk : मशहूर ताज होटल में बम होने की धमकी दी गयी. धमकी बीते रात को मुबंई पुलिस को दी गयी. जहां रात 12.13 बजे नवी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके बताया कि दाऊद ने ताज होटल में बम रखा है. इसके बाद ये जानकारी मुंबई के मेन कंट्रोल रूम को दी गयी. जिसके बाद क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन टीम, कोलाबा पुलिस और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड तुरंत होटल ताज पहुंच गये. इस धमकी के बाद ही होटल के मेन लॉबी, स्विमिंग पूल, अलग-अलग हॉल, रेस्टोरेंट, पार्किंग, बाहरी इलाकों और दूसरी सेंसिटिव जगहों पर काउंटर-इंमरर्जेंसी चेकिंग शुरू कर दी गई. हालांकि अभी तक की जांच के दौरान कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक नहीं मिला.

तुर्भे इलाके से आया था धमकी भरा फोन

पुलिस की टेक्निकल जांच से पता चला कि धमकी भरा कॉल तुर्भे इलाके से आया था. इस नंबर के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी ह. जिसमें जानकारी मिली कि फोन तुर्भे इलाके से आया था. तुर्भे पुलिस स्टेशन की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाने का काम चल रहा है.

सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर

ताज होटल में बम होने की धमकी मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर है. एजेंसियों द्वारा कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई है. पुलिस इस घटना को देखते हुए सावधानी बरत रही है. होटल के आसपास के इलाके में आवाजाही पर नजर रखी जा रही है. पुलिस के मुताबिक किसी संदिग्ध के मिलने की सूचना नहीं है.

 

ALSO READ : एस. जानकी के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया, कहा – अपूरणीय क्षति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *