नगर निकाय चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जांच लें अपना नाम और बूथ

रांची: 23 फरवरी 2026 को होने वाले रांची नगर निगम एवं बुंडू नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी...

रांची: 23 फरवरी 2026 को होने वाले रांची नगर निगम एवं बुंडू नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से महत्वपूर्ण अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि वोट डालने से पहले हर मतदाता अपना नाम, मतदान केंद्र (बूथ) और EPIC नंबर जरूर जांच लें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो. सभी जरूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ranchi.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है.

वेबसाइट पर ऐसे करें जांच

  • मतदाता सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ranchi.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘MUNICIPAL ELECTION RANCHI 2026’ सेक्शन में क्लिक करें.
  • इसके बाद ‘VOTER LIST RANCHI 2026’ या ‘VOTER LIST BUNDU’ का विकल्प चुनें.

वार्ड के अनुसार बूथ की जानकारी

वेबसाइट पर वार्ड नंबर के अनुसार पूरी बूथ लिस्ट उपलब्ध है. रांची नगर निगम क्षेत्र के मतदाता अपने वार्ड (वार्ड 1 से 53 तक) का चयन कर सकते हैं. वहां बूथ नंबर, मतदान केंद्र का नाम (जैसे स्कूल, सामुदायिक भवन आदि) और लोकेशन की जानकारी दी गई है. इससे मतदाता आसानी से अपने सही बूथ तक पहुंच सकेंगे.

EPIC नंबर से भी कर सकते हैं सर्च

मतदाता अपने वार्ड सेक्शन में जाकर सर्च टूल का उपयोग करें. यहां अपना EPIC नंबर दर्ज कर सीधे नाम खोज सकते हैं. EPIC नंबर 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जो आपके वोटर आईडी कार्ड पर लिखा रहता है.

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 23 फरवरी को मतदान से पहले अपनी जानकारी अवश्य जांच लें. सही जानकारी होने से मतदान प्रक्रिया सुचारू रहेगी और हर मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *