बोकारो में राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट का आगाज, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

Bokaro : बोकारो के सेक्टर -4 में स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित NTPC के दूसरे राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट का बुधवार...

National Ranking Archery

Bokaro : बोकारो के सेक्टर -4 में स्थित कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित NTPC के दूसरे राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट का बुधवार को भव्य आगाज हुआ. 18 से 27 अगस्त तक चलने वाले इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का उद्घाटन 19 अगस्त को झारखंड के राज्य के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया. प्रतियोगिता में देशभर से तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं, जिससे बोकारो में खेल का माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना हुआ है.

900 खिलाड़ी पदक और रैंकिंग के लिए साध रहे निशाना

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में पूरे भारत से करीब 900 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इनमें लगभग 600 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. प्रतियोगिता में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित खिलाड़ी भी बोकारो पहुंचे हैं. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामचीन तीरंदाजों की मौजूदगी से प्रतियोगिता का स्तर और रोमांच बढ़ गया है. प्रतियोगिता में तीरंदाजों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है. तीन प्रमुख कैटेगरी में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे खिलाड़ी पदक और राष्ट्रीय रैंकिंग में बेहतर स्थान हासिल करने के लिए निशाना साध रहे हैं.

राज्यपाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

उद्घाटन समारोह के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से झारखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी. बोकारो में पहली बार इतने बड़े स्तर पर तीरंदाजी के राष्ट्रीय खिलाड़ियों के जुटने से खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह का माहौल है. प्रतियोगिता के आगामी दिनों में देश के शीर्ष तीरंदाजों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे.

Also Read : SIR में कोई पात्र मतदाता न छूटे, पाकुड़ में के. रवि कुमार ने घर-घर जाकर की दस्तावेज जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *