Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा के जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नगर अध्यक्ष ने ‘आशा कॉम्पिटेटिव इंस्टीट्यूट’ का किया शुभारंभ

Jamtara: जामताड़ा नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता के सौजन्य से जिले के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण...

आशा कॉम्पिटेटिव इंस्टीट्यूट

Jamtara: जामताड़ा नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता के सौजन्य से जिले के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. मंगलवार को ‘आशा कॉम्पिटेटिव इंस्टीट्यूट’ निशुल्क कोचिंग सेंटर का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. संस्थान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में साइबर डीएसपी अमित रविदास, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत, नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता, तरुण कुमार गुप्ता, मोहन बर्मन, दुर्गा दास भंडारी, चंचल भंडारी सहित कई समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर संस्थान का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों ने ‘श्री गणेशा देवा’ सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को आकर्षक बना दिया. इसके बाद अतिथियों और वक्ताओं ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला.

निशुल्क शिक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई का दावा

मौके पर तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा जिले के बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी उपलब्ध कराना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि कई लोगों के मन में यह सवाल हो सकता है कि निशुल्क शिक्षा होने के कारण पढ़ाई की गुणवत्ता कैसी होगी, लेकिन संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि संस्थान से पढ़कर बच्चे बेहतर श्रेणी में सरकारी या अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नौकरी हासिल करते हैं तो यह संस्थान से जुड़े सभी लोगों के लिए गर्व की बात होगी.

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मिलेगा लाभ : आशा गुप्ता

नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक परिवार अपने बच्चों को समान स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में सक्षम नहीं होता. आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च उठाना काफी मुश्किल होता है. ऐसे बच्चों को ध्यान में रखते हुए आशा कॉम्पिटेटिव इंस्टीट्यूट में निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा. उनका उद्देश्य है कि जामताड़ा के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दें. उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन दें और उनकी पढ़ाई के प्रति गंभीर रहें.

अतिथियों ने पहल को बताया सराहनीय

साइबर डीएसपी अमित रविदास और नगर कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत ने नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता की इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि आर्थिक कारणों से कई प्रतिभावान बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं. ऐसे विद्यार्थियों के लिए निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है. उन्होंने संस्थान में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

अनुभवी शिक्षक देंगे विभिन्न विषयों की शिक्षा

संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अलग-अलग विषयों के अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था की गई है. आलोक कुमार विद्यार्थियों को गणित, सुमंत कुमार सिंह सामान्य अध्ययन (GS), अंकित कुमार रीजनिंग और मनोज सिंह अंग्रेजी विषय की शिक्षा देंगे. आयोजकों के अनुसार सभी शिक्षक पूर्व में भी बड़े शहरों में विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करते रहे हैं. संस्थान की शुरुआत के साथ जामताड़ा के जरूरतमंद और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों में उम्मीद जगी है कि उन्हें अब बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी.

AlsoRead:रांची नगर निगम ने विधानसभा चौक पर सड़क किनारे बनी 10 से अधिक अवैध दुकानें हटाईं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *