Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह: JPSC-JSSC में कथित घोटाले के विरोध में JLKM का धरना, 72 घंटे का अल्टीमेटम

Giridih: झारखंड लोक क्रांति मोर्चा (JLKM) गिरिडीह जिला इकाई की ओर से JPSC एवं JSSC में हुए कथित घोटाले के विरोध में...

JPSC

Giridih: झारखंड लोक क्रांति मोर्चा (JLKM) गिरिडीह जिला इकाई की ओर से JPSC एवं JSSC में हुए कथित घोटाले के विरोध में मंगलवार को समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया. इस धरना कार्यक्रम में जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो भी पहुंचे. धरने में जिले भर से पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा आंदोलनरत छात्रों की मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की.

JLKM के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

धरना को संबोधित करते हुए JLKM के केंद्रीय महासचिव राजदेश रतन ने कहा कि रांची में आंदोलनरत छात्रों की मांगों को अब तक पूरा नहीं किया गया है. उन्होंने राज्य सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि सरकार छात्रों से वार्ता कर उनकी मांगों का समाधान नहीं करती है, तो JLKM के 24 जिलों के नेता और कार्यकर्ता रांची पहुंचकर व्यापक आंदोलन करेंगे तथा चक्का जाम किया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. धरना के दौरान नेताओं ने सरकार से JPSC एवं JSSC की भर्ती प्रक्रियाओं की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की. कार्यक्रम में JLKM के केंद्रीय सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी, केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश साहू, जिला अध्यक्ष अमित महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, रूपेश यादव, रामविजय देव, रितेश सिंह, सुरेश साव, संदीप मल्लाह, अर्जुन पंडित सहित बड़ी संख्या में JLKM के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

AlsoRead:रांची नगर निगम ने विधानसभा चौक पर सड़क किनारे बनी 10 से अधिक अवैध दुकानें हटाईं

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *