Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: रिटायर्ड हवलदार के आवास में लगी आग, हजारों की संपत्ति हुई खाक

Bokaro: बोकारो स्टील सिटी के एलोरा हॉस्टल के आवास संख्या t2/5 में मंगलवार को आग लगी की घटना हुई. इस अग्निकांड में...

Bokaro: Fire breaks out at a retired constable's residence, destroys property worth thousands

Bokaro: बोकारो स्टील सिटी के एलोरा हॉस्टल के आवास संख्या t2/5 में मंगलवार को आग लगी की घटना हुई. इस अग्निकांड में हजारों की संपति जलकर खाक हो गई. सूचना मिलते ही झारखंड सरकार व सेल के अग्निशमन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची. सीआईएसएफ के जवानों ने भी मोर्चा संभाला. काफी जद्दोजेहद के बाद अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान 

आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. गृहस्वामी रिटायर्ड पुलिस कर्मी दर्शन कौर ने बताया कि उन्हें जलने की गंध मिली. इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को आवाज लगाई. आग के लपटों को बढ़ता देख अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचित किया गया.अग्निशमन विभाग के अधिकारी शिव नारायण लोहरा ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग फ्रिज में लगी थी, इसके बाद अन्य सामानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि बहुत अधिक की क्षति नहीं हुई है. समय रहते झारखंड सरकार और बीएसएल फायरफाइटर कर्मियों में संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया.

ALSO READ : सरायकेला: बस स्टैंड निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप, जिला परिषद सदस्य ने जांच की मांग की

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *