सरायकेला: NH-33 पर बालू का ढेर, बड़ा हादसा टला, चौका थाना से 100 मीटर दूर घंटों बना रहा खतरा

Saraikela: जिले के चौका थाना क्षेत्र में NH-33 रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है. थाना...

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

Saraikela: जिले के चौका थाना क्षेत्र में NH-33 रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है. थाना भवन से महज 100 मीटर की दूरी पर सड़क पर बालू का बड़ा ढेर जमा हो गया, जिससे राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो गया.

कैसे बिखरा बालू

सूत्रों की जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 5 बजे से यह बालू सड़क पर बिखरा हुआ है. आशंका जताई जा रही है कि किसी हाईवा वाहन से बालू गिरा और चालक मौके से फरार हो गया. वाहनों के लगातार गुजरने से बालू अब सड़क के बीच फैलने लगी है, जिससे फिसलन बढ़ गई है.

हादसे से बाल-बाल बचे लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बाइक सवार इस वजह से दुर्घटना का शिकार होते-होते बचे हैं. तेज रफ्तार वाहनों के लिए अचानक सड़क पर आया बालू का ढेर जानलेवा साबित हो सकता है. सुबह से दोपहर तक सैकड़ों वाहन इस खतरनाक स्थिति से गुजरते रहे.

Also Read: ट्रेजरी घोटाले की जांच करने वाली समिति करेगी बोकारो-हजारीबाग का दौरा, जानें कौन-कौन हैं कमेटी में

प्रशासन की लापरवाही

चिंता की बात यह है कि व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों तक यह खतरनाक स्थिति बनी रही, लेकिन न तो स्थानीय प्रशासन और न ही संबंधित विभाग ने इसे हटाने के लिए तुरंत कोई कदम उठाया. चौका थाना परिसर से महज 100 मीटर दूर होने के बावजूद पुलिस की नजर इस पर नहीं पड़ी.

अवैध खनन से जुड़ सकता है मामला

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला अवैध बालू खनन और परिवहन से जुड़ा हो सकता है. माना जा रहा है कि जांच के डर से वाहन चालक ने जल्दबाजी में बालू सड़क पर गिराकर भागने की कोशिश की. क्षेत्र में सुवर्णरेखा और खरकई नदी से अवैध बालू उठाव की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं.

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों ने NHAI और जिला प्रशासन से मांग की है कि NH पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों. साथ ही अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए रात में चेकिंग अभियान चलाया जाए. दोपहर बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से बालू हटवाने की प्रक्रिया शुरू की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *