गुमला : नदी मे डूबने से बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Gumla: बघिमा रामाटोली में 60 वर्षीय बुजुर्ग झरिया लोहरा की नदी मे डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार झरिया लोहरा...

Gumla: बघिमा रामाटोली में 60 वर्षीय बुजुर्ग झरिया लोहरा की नदी मे डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार झरिया लोहरा घर मे रहकर खेती-बाड़ी का काम करते थे. घर के बगल नदी में वो नहाने गये थे. काफ़ी देर बीत जाने के बाद भी बुजुर्ग घर नहीं आये. कुछ बच्चों ने बताया कि कोई व्यक्ति नदी मे डूब गया है. तत्काल परिजन देखने पहुंचे, तो पता चला कि झरिया लोहरा नदी मे डूब चुके हैं. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी थी. ग्रामीणों ने शव को पानी से निकाला और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया.

यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला, विधायक ने बताया ‘चुनावी हथकंडा’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *