Newswave Desk: नेपाल के रसुवा जिले में चीन सीमा की ओर से अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है. भोटेकोशी नदी के उफान पर आने से तिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. बाढ़ के तेज बहाव में कई गांव, बाजार और पुल बहने की खबर है.

ग्लेशियल लेक फटने की आशंका
अचानक आई बाढ़ के पीछे ग्लेशियल लेक फटने यानी ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) की आशंका जताई जा रही है. नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है.
निचले जिलों में अलर्ट
भोटेकोशी नदी के उफान को देखते हुए निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. बाढ़ के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में आवाजाही और जनजीवन पर भी असर पड़ा है.
चीन-नेपाल सीमा क्षेत्र में बढ़ी चिंता
चीन सीमा के पास अचानक आई बाढ़ ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी है. राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ संभावित और बाढ़ को लेकर भी निगरानी बढ़ा दी गई है.
ALSO READ: नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 8 की मौत; 41 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी लापता

