Hazaribagh : गृह रक्षक नवनामांकन विज्ञापन संख्या 01/2019 के तहत शारीरिक जांच परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के भौतिक और दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है. जिला समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय, हजारीबाग की ओर से जारी शुद्धि पत्र में चौपारण, कटकमसांडी, बड़कागांव और चलकुशा प्रखंड के सत्यापन की पूर्व निर्धारित तिथियों को बदल दिया गया है.

चार प्रखंडों के अभ्यर्थियों के सत्यापन की नई तारीख जारी
DC-सह-अध्यक्ष, गृह रक्षक नवनामांकन समिति, हजारीबाग के आदेशानुसार जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत अब चौपारण प्रखंड के अभ्यर्थियों का सत्यापन 31 अगस्त, कटकमसांडी का 1 सितंबर, बड़कागांव का 2 सितंबर और चलकुशा प्रखंड के अभ्यर्थियों का सत्यापन 3 सितंबर 2026 को किया जाएगा. पहले चौपारण के लिए 11 अगस्त, कटकमसांडी के लिए 12 अगस्त, बड़कागांव के लिए 13 अगस्त और चलकुशा के लिए 14 अगस्त की तिथि निर्धारित थी. कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि इन चार प्रखंडों के अलावा सत्यापन कार्यक्रम की शेष तिथियां पूर्व की भांति यथावत रहेंगी.
संशोधित कार्यक्रम
- चौपारण: 31 अगस्त 2026
- कटकमसांडी: 1 सितंबर 2026
- बड़कागांव: 2 सितंबर 2026
- चलकुशा: 3 सितंबर 2026
जिला समादेष्टा-सह-सदस्य, गृह रक्षक नवनामांकन समिति की ओर से अभ्यर्थियों से संशोधित तिथियों के अनुसार भौतिक और दस्तावेज सत्यापन में शामिल होने की अपील की गई है.
Also Read : रांची: कोतवाली इलाके में औघड़ बाबा आश्रम के सामने मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

