Ranchi: झारखंड कैडर के 51 आइएएस अफसरों के पास कोई संपत्ति नहीं है. अब तक 155 अफसरों ने कार्मिक को संपत्ति का ब्योरा सौंपा है. अफसरों ने जो ब्योरा सौंपा है उसमें अपर मुख्य सचिव मस्त राम मीणा, प्रधान सचिव अमिताभ कौशल और राहुल शर्मा के पास कोई संपत्ति नहीं. वहीं ऊर्जा सचिव के श्रीनिवासन और सचिव रैंक के अफसर राजेश सिंह के पास कोई संपत्ति नहीं है. वहीं दर्जन भर से अधिक डीसी रैंक के अफसरों के पास भी कोई संपत्ति नहीं है.

अंजली यादव और नैंसी सहाय के पास कोई संपत्ति नहीं
अंजली यादव और नैंसी सहाय के पास कोई संपति नहीं है. इसके अलावा अनन्य मित्तल, वरूण रंजन, आदित्य आनंद, नेहा अरोड़ा, कर्ण सत्यार्थी, हेमंत सती, कीर्ति श्री, अभिजीत सिन्हा, समीरा एस, जावेद हुसैन, संदीप मीणा, सौरभ भुवानिया, उत्कर्ष गुप्ता, शशि प्रकाश सिंह, प्रेरणा दीक्षित, कुमार ताराचंद, नमन प्रियेश लकड़ा, माधवी मिश्रा, जाधव विजया नारायण राव के पास कोई संपत्ति नहीं है.
इन आइएएस अफसरों के पास भी कोई संपत्ति नहीं
यश कुमार, ऋत्विक मेहता, इरा जोरवाल, आस्था शरण, अरविंद राधाकृष्णण, सिद्धांत कुमार, नाजिश उंमर अंसारी, हिमांशु लाल, आनंद शर्मा, लोकेश भंगारे, अमय मिश्रा, अभिनव प्रकाश, रवि कुमार, सुलोचना मीणा, कृष्णाकांत, उत्कर्ष कुमार, सन्नी राज, ओम प्रकाश गुप्ता, अनिमेष रंजन, शताब्दी मजूमदार, रीना हांसदा, रवि जैन, पीयूष सिन्हा, अनिकेत संचन और आशीष अग्रवाल के पास कोई संपत्ति नहीं है.

