Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बीआईटी मेसरा में बीटोत्सव 2026 का शंखनाद: गाथा’ थीम के साथ इतिहास के किस्सों को जीवंत करेगा संस्थान

रांची: झारखंड के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान, बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा ने अपने बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक-सांस्कृतिक उत्सव ‘बीटोत्सव 2026 की आधिकारिक घोषणा...

रांची: झारखंड के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान, बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा ने अपने बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक-सांस्कृतिक उत्सव ‘बीटोत्सव 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी है. संस्थान के मेसरा परिसर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष की थीम और आधिकारिक वेबसाइट का अनावरण किया गया.

गाथा थीम का किया गया अनावरण:

इस वर्ष बीटोत्सव की थीम गाथा – द हिस्ट्री इन एनैक्डोट्स रखी गई है. यह थीम भारत और विश्व के गौरवशाली इतिहास, लोककथाओं और अनकहे किस्सों को कला और संस्कृति के माध्यम से पुनर्जीवित करने का एक प्रयास है. आयोजन समिति के अनुसार, इस थीम के जरिए छात्र-छात्राएं अपनी सांस्कृतिक जड़ों और ऐतिहासिक विरासत को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करेंगे.यह चार दिवसीय उत्सव 19 मार्च से 22 मार्च 2026 तक चलेगा. कार्यक्रम के दौरान बीटोत्सव 2026 की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की गई. अब प्रतिभागी इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. घोषणा कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जावान बनाने के लिए ऋथम क्लब द्वारा एक शानदार डीजे प्रस्तुति दी गई, जिस पर छात्र झूमते नजर आए. कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और छात्रों का उत्साहवर्धन किया. उपस्थित अतिथियों में मुख्य रूप से डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव (डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स) डॉ. दिलीप कुमार उपाध्याय एवं डॉ. गौतम शांडिल्य (एसोसिएट डीन), डॉ. सुमित श्रीवास्तव एवं डॉ. ओ. पी. पांडेय (फैकल्टी कोऑर्डिनेटर) शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *