देश की गरिमा से समझौता नहीं:कहा,क्या हम इतने कमजोर हो गए हैं कि अपने आर्थिक फैसले लेने के लिए दूसरों से अनुमति लेनी पड़ती है?

  रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने देश की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि आज...

 

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने देश की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि आज देश की स्थिति देखकर हर स्वाभिमानी भारतीय को निराशा से सिर झुकाना पड़ रहा है.सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि क्या भारत जैसा शक्तिशाली और स्वाभिमानी राष्ट्र इस स्थिति में पहुँच गया है कि कोई दूसरा देश यह तय करे कि हमें किससे तेल खरीदना चाहिए और किससे नहीं?

देश की संप्रभुता पर हमला

डॉ अंसारी ने कहा कि अमेरिका का 30 दिन का अल्टीमेटम भारत की संप्रभुता का अपमान है.उन्होंने पूछा कि क्या हम इतने कमजोर हो गए हैं कि अपने आर्थिक फैसले लेने के लिए भी हमें दूसरों से अनुमति लेनी पड़ती है?भारत और रूस के बीच दशकों पुराने संबंध हैं,जो मित्रता भय या दबाव पर नहीं,बल्कि विश्वास और आपसी सम्मान पर टिकी है.

विदेशी अतिथियों की सुरक्षा पर चिंता

डॉ अंसारी ने कहा कि यदि हमारी सरकार के निमंत्रण पर हमारे देश में आने वाले विदेशी अतिथियों या प्रतिनिधियों पर समुद्री क्षेत्रों में हमला होता है,तो यह केवल उन पर हमला नहीं है;यह भारत की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा पर हमला है. उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि सरकार ऐसी घटनाओं पर चुप क्यों रहती है.

कांग्रेस की मांग

डॉ अंसारी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इस मामले पर प्रधानमंत्री को मार्गदर्शन और सलाह देने का आग्रह किया है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की चुप्पी से देश की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है. उन्होंने दिल्ली में एक तत्काल उच्च स्तरीय बैठक बुलाई जाने की मांग की है ताकि एक मजबूत रणनीति तैयार की जा सके और संयुक्त राज्य अमेरिका को स्पष्ट संदेश दिया जा सके.

भारत किसी के सामने झुकने वाला देश नहीं

भारत किसी के सामने झुकने वाला देश नहीं है.उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी हमारे देश की गरिमा को चुनौती दी गई है,भारत ने दुनिया को अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है.उन्होंने कहा कि देश को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरह साहस और आत्मसम्मान की भावना की आवश्यकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *