Click Here
Click Here
Click Here

चतरा: पांच दिनों से लापता युवक का मिला शव, आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ केशरी चौक किया जाम

चतरा: जिले में पांच दिनों से लापता एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. शनिवार दोपहर जिला नियोजनालय...

चतरा: जिले में पांच दिनों से लापता एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. शनिवार दोपहर जिला नियोजनालय कार्यालय के समीप से जयशंकर नगर सजना निवासी अनीश कुमार सिंह (28) का शव बरामद किया गया. शव मिलने की खबर फैलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. जानकारी के अनुसार, अनीश कुमार सिंह बीते तीन मार्च की शाम को अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और दोस्तों के पास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला.अंततः थक-हारकर अनीश की पत्नी शीतल देवी ने सदर थाना चतरा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और पुलिस से पति की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई थी.

शव मिलने पर फूटा आक्रोश, सड़कों पर लगा जाम:

शनिवार को युवक का शव मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर केशरी चौक को पूरी तरह जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने शव को सड़क पर रखकर न्याय की मांग की. चौक से जुड़ने वाली तीनों प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. कई यात्री बसें और निजी वाहन घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ. सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *