सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर नहीं होगी पुलिस कार्रवाई : विनोद पाठक

Palamu: पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद पाठक उर्फ सीटू पाठक ने आम जनता से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को...

Palamu: पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद पाठक उर्फ सीटू पाठक ने आम जनता से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की अपील की है. विनोद पाठक ने कहा है कि घायलों का सहयोग करने और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने से मानवता की मिसाल पेश होगी.

उन्होंने आम लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर किसी भी तरह की पुलिसिया कार्रवाई नहीं की जाएगी. इसलिए लोगों को मन में किसी भी तरह का संकोच और डर रखने की आवश्यकता नहीं है.

समय पर इलाज नहीं मिलने से चली जाती है जान

उन्होंने कहा कि जब भी किसी व्यक्ति को सड़क पर कोई घायल मिले तो बेहिचक उसे अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने का कार्य किया जाना चाहिए. अक्सर देखा जाता है कि पुलिस के डर से लोग सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उठाकर जल्दी अस्पताल नहीं पहुंचाते और सड़क पर ही घायल अवस्था में छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं, जिससे समय पर इलाज न मिलने के कारण कई लोग दम तोड़ देते हैं.

ALSO READ: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा का दिया गया प्रशिक्षण

घायलों की मदद करने वालों को किया जा चुका है सम्मानित

विनोद पाठक ने यह भी याद दिलाया कि उपायुक्त पलामू ने घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले कई लोगों को हाल ही में प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया है. जिला प्रशासन की इस पहल से लोगों के मन का भ्रम और डर पूरी तरह दूर हो जाना चाहिए और हर नागरिक को आगे आकर घायलों की मदद करनी चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *