NewsWave Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाली नाबालिग लड़की के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी. दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में फैसला लिया है. जिसमें नाबालिग लड़की के खिलाफ दर्ज एफआईआर FIR पर आगे की कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया गया है. नाबालिग ने सीजेपी CJP आंदोलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के लिये अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ. इस मामले में नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर FIR दर्ज की थी. बाद में लड़की ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी.

लड़की ने वीडियो जारी कर मांगी थी माफी
उसने कहा था कि उसकी उम्र 15 साल है और उसने विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों के बहकावे में आकर ऐसी बातें कही थीं. लड़की ने सोशल मीडिया में मांगी थी माफी मामला तूल पकड़ने के बाद लड़की ने माफी मांगी थी. जिसमें लड़की ने कहा था कि वो सिर्फ 15 साल की है. जो कुछ भी किया, वह माफी के लायक नहीं था. मैंने बहुत बुरी बातें कही हैं. यह मेरी पहली और आखिरी गलती है. मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं. मैं बहुत शर्मिंदा हूं. मैं खुद की तरफ भी नहीं देख पा रही हूं. कृपया मुझे माफ कर दीजिए. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई और कई लोगों ने लड़की के प्रति नरमी बरतने की मांग की.
PM ने वीडियो के जरिये किया था माफ
इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो जारी किया था. जिसमें उन्होंने उक्त लड़की को माफ करने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि छात्रों को सजा देने, अदालतों में घसीटने और परेशान करने से हालात नहीं बदलेंगे. मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं. मैं समाज से भी अनुरोध करता हूं कि मेरी इस बात को स्वीकार करें. वहीं, लड़की की मां ने भी प्रधानमंत्री मोदी से अपील की थी कि वह अधिकारियों से एफआईआर FIR वापस लेने के लिए कहें.

