झारखंड: लेवी वसूली के खेल में अपराधियों की गोलियों का शिकार बन रहे गरीब मजदूर, ड्राइवर और गार्ड

SAURAV SINGH Ranchi: झारखंड में इन दिनों आपराधिक गिरोहों के निशाने पर अब बड़े ठेकेदार या उद्योगपति ही नहीं, बल्कि रोजी-रोटी की...

AI Generated
AI Generated

SAURAV SINGH

Ranchi: झारखंड में इन दिनों आपराधिक गिरोहों के निशाने पर अब बड़े ठेकेदार या उद्योगपति ही नहीं, बल्कि रोजी-रोटी की तलाश में आए गरीब मजदूर, ड्राइवर, गार्ड और वेटर भी हैं. पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों का ‘हाफ एनकाउंटर’ किए जाने के बावजूद, जमीनी हकीकत यह है कि लेवी (रंगदारी) वसूलने के लिए गिरोह बेखौफ होकर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं. एक समय माना जा रहा था कि कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू और सुजीत सिन्हा के खात्मे तथा अमन सिंह की जेल में हत्या के बाद राज्य में रंगदारी का खेल थमेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, गैंगस्टरों के खत्म होते ही उनकी जगह नए अपराधियों ने ले ली है. इस वक्त राहुल दुबे और प्रिंस खान जैसे अपराधियों का खौफ सड़कों और कंस्ट्रक्शन साइटों पर साफ नजर आ रहा है. मेहनत-मजदूरी करने वाले लोग खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

Also Read: NIA की बड़ी कार्रवाई: एके-47 राइफल तस्करी मामले में एक और फरार आरोपी गिरफ्तार

अपराधियों के गोलियों का शिकार बन रहे गरीब मजदूर, ड्राइवर और गार्ड

– 23 अगस्त: चतरा के टंडवा में अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी. टंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़सू में चंद्रगुप्त कोल परियोजना में काम कर रही सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय को अपराधियों ने निशाना बनाया. दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश अपराधी दोपहर करीब 2:25 बजे कार्यालय पहुंचे और अचानक ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में गार्ड को गोली लगी. फायरिंग के पीछे कुख्यात राहुल दुबे गैंग का हाथ सामने आया है.

– 21 अगस्त: पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रजडेरवा में नेशनल हाईवे कंस्ट्रक्शन साइट पर राहुल दुबे गैंग के द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना में दो मजदूर को गोली लगी है. जख्मी मजदूर अजय हांसदा और संजय हांसदा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले है.पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया है और राहुल दुबे गिरोह से जुड़ा हुआ पर्चा बरामद किया था.

– 25 जुलाई: हजारीबाग जिले के गिद्दी परियोजना में संचालित आनंद जैन के निजी क्रशर में तीन हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर दहशत फैला दी थी. अपराधियों ने कोयला लोडिंग के लिए खड़े हाइवा के उपचालक गिद्दी हनुमान चौक निवासी करण कुमार के दोनों पैरों में गोली मार दी और राहुल दुबे गैंग के नाम का धमकी भरा दो पर्चा छोड़कर फरार हो गए थे.

– 25 जुलाई: हजारीबाग जिले के बड़कागांव में अपराधियों ने कोल खनन परियोजना में लगे वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. तीन अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों पर आठ राउंड फायरिंग की है और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना की जिम्मेदारी प्रिंस खान ने ली थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *