Ranchi: Ranchi University ने गर्मी की छुट्टियों को लेकर कर्मचारियों के बीच बनी असमंजस की स्थिति को समाप्त करते हुए विस्तृत अधिसूचना जारी की है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 1 जून से 20 जून 2026 तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश सभी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा.
अवकाश केवल वोकेशनल स्टाफ के लिए प्रभावी रहेगा
विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह अवकाश केवल वोकेशनल स्टाफ के लिए प्रभावी रहेगा. वहीं नॉन-वोकेशनल स्टाफ को इस पूरी अवधि में नियमित रूप से अपने कार्यालयों, विभागों और शाखाओं में उपस्थित रहकर कार्य करना होगा. प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित कर्मचारी पूर्व निर्धारित समय के अनुसार अपनी ड्यूटी निभाएं और कार्य निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरते.

अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि नॉन-वोकेशनल कर्मचारियों को केवल राज्य सरकार अथवा विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व से घोषित सार्वजनिक और आधिकारिक अवकाश के दिन ही छुट्टी की अनुमति होगी. इसके अलावा किसी प्रकार का स्वतः अवकाश मान्य नहीं माना जाएगा.
ALSO READ: 30 मई से फिर शुरू होगी मधुबन पेयजलापूर्ति योजना, लोगों को मिलेगी राहत
