Click Here
Click Here
Click Here

ओवरलोड बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, मौके पर गई चालक की जान, प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

Giridih : जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र से अवैध बालू उठाव के काले कारोबार की एक और दर्दनाक तस्वीर सामने आई है,...

Giridih : जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र से अवैध बालू उठाव के काले कारोबार की एक और दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, करेंदो नदी से अवैध बालू लादकर निकल रहे एक ट्रैक्टर के हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, इस घटना के बाद इलाके में एक बार फिर अवैध बालू कारोबार और प्रशासनिक कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े होने लगे हैं. मृतक की पहचान खुखरा थाना क्षेत्र के चतरोडीह निवासी 30 वर्षीय जीतन कोल के रूप में हुई है, जानकारी के अनुसार जीतन कोल शुक्रवार देर शाम करेंदो नदी घाट से ट्रैक्टर पर अवैध बालू लोड कर बाहर निकल रहे थे, इसी दौरान घाट से ऊपर चढ़ने के क्रम में ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया, बताया जा रहा है कि बालू ओवरलोड होने के कारण ट्रैक्टर का अगला हिस्सा हवा में उठ गया और चालक संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

देर रात तक नहीं लौटा चालक, तब खुला हादसे का राज

बताया गया कि देर रात तक जीतन कोल के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, परिवार वालों ने लगातार मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, काफी देर बाद एक राहगीर ने फोन उठाकर दुर्घटना की सूचना दी, खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया, हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

अवैध बालू कारोबार पर फिर उठे सवाल

इस हादसे के बाद एक बार फिर जिले में धड़ल्ले से चल रहे अवैध बालू कारोबार पर सवाल खड़े होने लगे हैं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक छापेमारी केवल दिखावा बनकर रह गई है, जबकि रात के अंधेरे में नदी घाटों से खुलेआम बालू की तस्करी जारी है. तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और बिना सुरक्षा मानकों के ट्रैक्टर संचालन के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है, ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते अवैध बालू उठाव पर सख्ती से रोक नहीं लगी, तो ऐसे हादसों में और भी लोगों की जान जा सकती है, लोगों ने प्रशासन से अवैध बालू माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : Mars Transit 2026: मंगल का नक्षत्र बदलाव इन लोगों के लिए हो सकता है शुभकारी, बढ़ेगी आय

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *