पाकुड़: 5 दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक, पुलिस जांच में जुटी

  पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवा पिछले 5 दिनों से लापता है. उनके पिता ने थाने...

 

पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवा पिछले 5 दिनों से लापता है. उनके पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. इसके बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है.

3 अप्रैल को काम पर निकला, अब तक नहीं लौटा

लापता युवक की पहचान बासमती गांव निवासी रमेश प्रसाद यादव के पुत्र 18 वर्षीय संदीप कुमार यादव के रूप में हुई है. पिता रमेश प्रसाद यादव ने पुलिस को बताया कि संदीप 3 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे काम पर जाने के लिए घर से निकला था, और अब तक घर वापस नहीं लौटा.

ALSO READ: धनबाद: झरिया के धर्मनगर में भू-धंसान का संकट, घरों में दरारें, ग्रामीण पलायन को मजबूर

उन्होंने बताया कि कई बार संदीप के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है. पिता रमेश प्रसाद यादव के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और लापता संदीप कुमार यादव का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *