Click Here
Click Here
Click Here

राज्यसभा चुनाव से पहले NDA में हलचल! बैठक से 7 विधायक गायब, चंपई-सरयू भी नहीं पहुंचे

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई, लेकिन इस बैठक से सात विधायक नदारद रहे....

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले एनडीए की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई, लेकिन इस बैठक से सात विधायक नदारद रहे. सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा विधायक चंपई सोरेन और जदयू विधायक सरयू राय की गैरमौजूदगी को लेकर हो रही है. बैठक में दोनों वरिष्ठ नेताओं का नहीं पहुंचना राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलों को जन्म दे रहा है. वहीं दूसरी तरफ विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि भाजपा के जो विधायक आज की बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्होंने पार्टी को पूर्व में ही इसकी सूचना दे दी थी. वे सभी विधायक किसी अति आवश्यक कार्य से ही अनुपस्थित हैं. इसमें विपक्ष को ज्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है. जिनके घर शीशे के होते हैं, चिंता उन्हें ही ज्यादा होती है, यही हाल विपक्ष का है. कांग्रेस अपनी निश्चित हार को लेकर अभी से ही छटपटाहट और हताशा में है. सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा चुनाव की रणनीति और मतदान को लेकर एनडीए की यह बैठक अहम मानी जा रही थी. ऐसे समय में सात विधायकों का अनुपस्थित रहना विपक्ष को सवाल उठाने का मौका दे रहा है. दिलचस्प बात यह है कि हाल के दिनों में सरयू राय सार्वजनिक रूप से एनडीए की एकजुटता का दावा कर चुके हैं और राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को पूरा समर्थन देने की बात भी कह चुके हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *