पाकुड़ : पीएमश्री मध्य विद्यालय में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, अजय यादव बने अध्यक्ष

Pakur : जिले के हिरणपुर पीएमश्री मध्य विद्यालय में काफी शोरगुल के बीच विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. नवगठित समिति...

Ajay Yadav, President

Pakur : जिले के हिरणपुर पीएमश्री मध्य विद्यालय में काफी शोरगुल के बीच विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. नवगठित समिति के अध्यक्ष पद के लिए अजय यादव का चयन किया गया, जबकि पूर्णिमा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया. विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर इससे पूर्व भी बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन अभिभावकों की कम उपस्थिति के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया था. आयोजित बैठक में महिला और पुरुष अभिभावक उपस्थित हुए.

बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में लिट्टीपाड़ा के BRP मो. आलम और CRP जयंत कुमार दत्ता उपस्थित थे. उन्होंने उपस्थित अभिभावकों और अन्य लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत पूर्व में गठित सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों को निरस्त कर नई समितियों का गठन किया जा रहा है.

समिति का गठन, अजय यादव अध्यक्ष और पूर्णिमा देवी बनीं उपाध्यक्ष

नवगठित समिति का कार्यकाल दो वर्षों का होगा. बैठक में उपस्थित लोगों के बीच कुल 19 सदस्यों का चयन किया गया. इसके बाद समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अजय यादव को अध्यक्ष और पूर्णिमा देवी को उपाध्यक्ष चुना. इसके अलावा सचिव सहित दो शिक्षकों, दो स्वास्थ्य कर्मियों और मुखिया को समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया. इस अवसर पर जबरदहा की मुखिया राखी हांसदा, प्रधानाध्यापिका एलिजाबेथ केरकेट्टा, शिक्षिका पूनम रानी, राजेश हेम्ब्रम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Also Read : रक्षाबंधन और रविवार को भी खुलेंगे स्कूल, 28 से 30 अगस्त तक चलेगा विशेष खेल अभियान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *