पलामू: विधायक आलोक चौरसिया के प्रयास से दो प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹33 करोड़ से अधिक की मिली प्रशासनिक स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया हुई पूर्ण

Palamu: डाल्टनगंज–भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आलोक कुमार चौरसिया जी के निरंतर एवं अथक प्रयासों से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को...

विधायक आलोक चौरसिया

Palamu: डाल्टनगंज–भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आलोक कुमार चौरसिया जी के निरंतर एवं अथक प्रयासों से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को एक नया आयाम मिला, पथ निर्माण विभाग द्वारा डाल्टनगंज अंतर्गत हुटार से चैनपुर पथ (कुल लंबाई 32.05 किमी) के राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य के लिए ₹18 करोड़ 18 लाख 54 हजार 600 की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है. इसके साथ ही विधायक जी की पहल पर शाहपुर–गढ़वा भाया बुढ़ीवीर तिल्दाग पथ (कुल लंबाई 27.800 किमी) के सुदृढ़ीकरण एवं राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य हेतु ₹14 करोड़ 97 लाख 25 हजार 400 की प्रशासनिक मंजूरी पहले ही मिल चुकी है.

आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी

दोनों महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुकी है और जल्द ही भव्य शिलान्यास समारोह के साथ धरातल पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इन सड़कों के बनने से क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित और धूल-मुक्त आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे पूरे डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी. आलोक कुमार चौरसिया जी ने कहा कि डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र में बेहतर सड़क, सुगम आवागमन और मजबूत बुनियादी सुविधाओं का निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. वे जनता की जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के सर्वांगीण एवं संतुलित विकास के लिए सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार गति दी जाएगी, ताकि विकास की गति बनी रहे और डाल्टनगंज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे.

AlsoRead:Breaking- JPSC और JSSC परीक्षाएं रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, तीन याचिका दायर

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *