Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: सिक्का गांव पहुंचा BJP प्रतिनिधिमंडल, पांच मौतों पर सरकार और स्वास्थ्य व्यवस्था को घेरा

Palamu: जिले के पड़वा प्रखंड अंतर्गत सिक्का गांव में एक अज्ञात और रहस्यमयी बीमारी से एक ही परिवार के पांच लोगों की...

उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित
उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित

Palamu: जिले के पड़वा प्रखंड अंतर्गत सिक्का गांव में एक अज्ञात और रहस्यमयी बीमारी से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party-BJP) का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा. भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी (Amit Tiwari) के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के जीवित बचे सदस्यों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिया.

प्रतिनिधिमंडल ने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को तात्कालिक रूप से नकद आर्थिक सहायता भी सौंपी, ताकि इलाज और घर के खर्च में कुछ राहत मिल सके. पांच मौतों के बाद अब नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का सिलसिला शुरू हो गया है.

सरकार और प्रशासन पर साधा निशाना

पीड़ित परिवार के घर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि महज 10 दिनों के भीतर एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम समय पर नहीं पहुंची.

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र स्थानीय वित्त मंत्री का होने के बावजूद यहां की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है. पीड़ित परिवार का इकलौता सुरक्षित बचा बेटा अनुज महतो अपनी मां और भाइयों की जान बचाने के लिए अपनी जमीन तक गिरवी रख चुका है और रिम्स (Rajendra Institute of Medical Sciences-RIMS) में भर्ती मां के इलाज के लिए खुद खून का इंतजाम कर रहा है. भाजपा ने सरकार से पीड़ित परिवार को अविलंब उचित मुआवजा और बड़ी आर्थिक सहायता देने की मांग की.

Also Read: IAS, IPS और IFS अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, केंद्र सरकार ने PAR भरने की समय-सीमा फिर बढ़ाई, देखें नई तारीखें

उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित

इधर, चौतरफा दबाव और विपक्ष के तीखे हमलों के बाद प्रशासन भी हरकत में आया है. इस अज्ञात बीमारी की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया है. विशेषज्ञों की यह टीम सिक्का गांव पहुंचकर बीमारी के लक्षणों, इसके इतिहास और फैलने के कारणों की विस्तृत जांच करेगी.

आज जिले के उपायुक्त सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंचेगी. प्रशासनिक पहल के बाद ग्रामीणों और पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही इस रहस्यमयी बीमारी का कारण सामने आएगा और रिम्स में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे परिवार के अन्य सदस्यों को बेहतर इलाज मिल सकेगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *