Palamu: पलामू पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदना का परिचय दिया है. पुलिस की तत्परता और एक जवान के रक्तदान के कारण तीन वर्षीय मासूम की जान बच सकी. मुन्ना गोप के 3 वर्षीय पुत्र की स्थिति अत्यंत गंभीर थी और उसे तत्काल खून की आवश्यकता थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने तुरंत संज्ञान लिया और उनके निर्देश पर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई.
ये भी पढ़ें : गिरिडीह: दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 6 मोबाइल, 4 सिमकार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त
जवान संतोष कुमार सिंह बने ‘रक्षक’
खून की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पलामू जिला बल में तैनात आरक्षी संतोष कुमार सिंह आगे आए. उन्होंने स्वेच्छा से एक यूनिट रक्तदान कर बच्चे के जीवन की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. संतोष कुमार सिंह के इस कार्य की जिले भर में सराहना हो रही है. पलामू पुलिस ने इस घटना के माध्यम से एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वे केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि नागरिकों की सेवा और जीवन रक्षा के लिए भी सदैव तत्पर रहती है. पलामू पुलिस का आधिकारिक संदेश भी यही कहता है: “आपकी सेवा में सदैव तत्पर”.
ये भी पढ़ें : मासूम के साथ दरिंदगी मामले की सुध लेने छह दिनों बाद विष्णुगढ़ पहुंचे मंत्री राधा कृष्ण किशोर
