Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: नहर पुल पर अतिक्रमण से राहगीरों को परेशानी, रोज लग रहा जाम, हादसे की आशंका बढ़ी

पलामू: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जपला धरहरा नहर मोड़ स्थित जपला–छतरपुर मुख्य सड़क पर बने नहर पुल पर अतिक्रमण की समस्या...

पलामू: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जपला धरहरा नहर मोड़ स्थित जपला–छतरपुर मुख्य सड़क पर बने नहर पुल पर अतिक्रमण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. पिछले कई महीनों से पुल के दोनों किनारों पर ठेला और सब्जी विक्रेताओं का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे सड़क का दोनों ओर से लगभग 3 से 5 फीट हिस्सा प्रभावित हो रहा है.

इस वजह से खासकर पैदल राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पुल पर लोगों को गुजरने में दिक्कत होती है और कई बार उन्हें जोखिम उठाकर वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है.

यह मार्ग मुख्य सड़क होने के कारण यहां दिनभर भारी वाहनों, विशेषकर हाइवा का आवागमन बना रहता है. वहीं खरीदारी के लिए आने वाले लोग भी पुल पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए पुल को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *