Palamu: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को चाईबासा जेल से ट्रांसफर कर मेदिनीनगर (डालटनगंज) सेंट्रल जेल लाया जा रहा है. किसी मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से रिया सिन्हा को स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है.

रिया की मां ने जताई अनहोनी की आशंका
रिया सिन्हा की मां ने अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है. उनका कहना है कि रास्ते में या जेल हस्तांतरण के दौरान रिया के साथ कोई अनहोनी या अप्रिय घटना न घट जाए. उन्होंने आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन या पुलिस की तरफ से मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी उन्हें या उनके कानूनी वकील को उपलब्ध नहीं कराई जा रही है.

जेल प्रशासन मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा
सुरक्षा और प्रशासनिक गोपनीयता का हवाला देते हुए जेल प्रशासन इस पूरी प्रक्रिया और पेशी से जुड़े कारणों पर फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहा है. वहीं, परिजन लगातार मामले की सही जानकारी और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. हालांकि इस संदर्भ में अभी तक कोई अधिकारी पुष्टि नहीं की गई है.

