पलामू: ऑटो और बाइक में सीधी भिड़ंत, दो की हालत गंभीर

Palamu: पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत...

Medininagar
दुर्घटनाग्रस्त बाइक

Palamu: पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक बच्चे समेत तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांकी से मेदिनीनगर की ओर जा रहे एक ऑटो की विपरीत दिशा से आ रही अपाचे बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

दल-बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया दुर्घटना की वजह बाइक सवार की लापरवाही और तेज रफ्तार मानी जा रही है. हालांकि, हादसे के सटीक कारणों का पता पुलिसिया जांच के बाद ही चल सकेगा. वहीं, घटना की भनक लगते ही स्थानीय पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए तुरंत मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) भिजवाया, जहां गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज जारी है. पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: अडानी सीमेंट फैक्ट्री बंदी के विरोध में सांसद कालीचरण मुंडा से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *